sss

; //]]>

भगवान राम की आरती करने पर मुस्लिम महिलाएं इस्लाम से खारिज - Khabar NonStop

Darul Uloom Deoband

देवबंद। दिवाली के अवसर पर वाराणसी में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा भगवान राम की आरती व दिए जलाने पर देवबंद उलेमा नाराज हो गए हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम उलेमाओं ने इन महिलाओं को इस्लाम से भी खारिज कर दिया है। उलेमाओं का कहना है कि महिलाओं को अल्लाह से माफी मांगकर और कलमा पढ़कर दोबारा से इस्लाम में दाखिल होना पड़ेगा।

‘करनी होगी तौबा’

बता दें कि वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती कर दिए जलाए थे। जिससे नाराज होकर देवबंद के मुस्लिम उलेमाओं ने इन महिलाओं को इस्लाम से खारिज कर दिया है। उलेमाओं का कहना है कि इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की पूजा की जा सकती है, किसी और की पूजा करना इस्लाम के खिलाफ है। इसलिए अब इन महिलाओं को तौबा कर कलमा पढ़ना होगा और उसके बाद ही वह इस्लाम में दोबारा दाखिल हो सकती हैं।

मंत्री के सामने ही विधायक ने की बुजुर्ग से धक्का-मुक्की

बता दें कि इन महिलाओं का नेतृत्व नाजनीन अंसारी कर रही थी, जिनका मानना है कि भगवान राम उनके पूर्वज हैं। भले ही उन लोगों ने अपना नाम और धर्म बदल लिया हो, लेकिन वह अपने पूर्वज नहीं बदल सकते।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gVOhlc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop