बारूद के ढेर पर आबादी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ में आतिशबाजी के लिए बारूद एकत्रित हो चुकी है। अलीगढ़ शहर में जगह-जगह पटाखों का गोदाम बना हुआ है। आवासीय क्षेत्रों में गलत तरीके से पटाखों के गोदाम बनाए गए हैं। अलीगढ़ के सारसौल स्थित दो बड़े गोदाम बारूद के ढेर साबित हो सकते हैं। दोनों गोदाम रिहायसी इलाके के बीचों-बीच बने हुए हैं। लेकिन इस तरफ अधिकारीयों का कोई ध्यान नहीं है।
अलीगढ़ पुलिस ने किया लूट का खुलासा
पिछले दिनों हुआ था बड़ा हादसा
मानक के अनुसार इतने बड़े स्तर के आतिशबाजी गोदाम आबादी वाले क्षेत्र से दूर होने चाहिए। लेकिन अभी तक अधिकारीयों ने गोदाम को यहां से शिफ्ट नहीं कराया है। हाल ही में इसी इलाके में बड़ा ब्लास्ट हुआ था जिसमें आसपास के कई घर चपेट में आ गए थे। कुछ लोगों की मौत भी हुई थी और कई लोग बुरी तरह झुलस गए थे। हालांकि उस धमाके को लेकर अभी तक पता नहीं चल सका कि आखिर वह धमाका किस वजह से हुआ था। इस गोदाम के पास ही एक स्कूल भी है जिसमें छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। जरूरत है कि अधिकारी गंभीरता दिखाएं और पटाखे के गोदाम को शहर से दूर शिफ्ट कराएं।
महात्मा गांधी पर आरटीआई के जरिए जानकारी, जानिए क्या पूछा था
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zf0dX1
Comments
Post a Comment