बीएवी इंटर कॉलेज में हुए हंगामे की जांच को कॉलेज पहुंचे डीआईओएस - Khabar NonStop
मेरठ-बीएवी इंटर कॉलेज सुभाष बाजार में मंगलवार को हुए हंगामे की जांच को डीआईओएस सरदार सिंह ने बुधवार को कॉलेज के प्रिंसीपल व टीचर्स के बयान लिए। इसके बाद अपने ऑफिस पहुंचे डीआईओएस ने कॉलेज में हुए हंगामे को कॉलेज के प्रिंसीपल और टीचर के बीच मनमुटाव होना बताया। उन्होंने कहा कि वो दोनों पक्षों के बयानों की गंभीरता से जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार करेंगे।
मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ियों ने किया हंगामा
घटना को बताया टीचर और प्रिंसिपल का आपसी मनमुटाव
बता दें कि मंगलवार को कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ था, कॉलेज के छात्रों ने जमकर तोड़-फोड़ की थी और कॉलेज के टीचर्स ने हड़ताल करते हुए पहले कॉलेज में और बाद में डीआईओएस ऑफिस में प्रिंसीपल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। टीचर्स ने प्रिंसीपल पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। डीआईओएस के आश्वासन के बाद प्रिंसीपल ने मैनेजमेंट और टीचर्स को इस हंगामे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। फिलहाल, अब डीआईओएस की रिपोर्ट का है, जिसके आधार पर कॉलेज में हंगामे को लेकर कार्रवाई की जाएगी या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
लालकुर्ती मंदिर में महावीर जी की मूर्ति खंडित करने पर हंगामा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i3D16d
Comments
Post a Comment