sss

; //]]>

कनाडा नहीं जा पाया तो अपराध की दुनिया में रखा कदम - Khabar NonStop

Aurangabad

औरंगाबाद। मोहाली के वरिष्ठ पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां गुरूचरण कौर की हत्या का आरोपी गौरव का इतिहास खंगालने के लिए चंडीगढ़ पुलिस रविवार को औरंगाबाद पहुंची। चंडीगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों की पूछताछ में खुलासा किया है कि वीजा में दिक्कत के चलते गौरव कनाडा नहीं जा पाया। सारे पैसे भी खर्च हो गये। परिजनों द्वारा दिये गये पैसों की क्षतिपूर्ति करने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। चंडीगढ़ पुलिस करीब 1 घंटे तक पूछताछ के बाद लौट गई।

औरंगाबादः पुलिस पर पथराव मामले में 5 गिरफ्तार

बता दें कि, 23 सितम्बर को मोहाली के फेस-3,बी-2 में केजे सिंह और उनकी मां गुरूचरण कौर की हत्या कर दी गई थी। केजे सिंह के शरीर पर चाकु से वार के 15 निशान थे। जबकि गुरूचरण कौर को गला दबाकर मारा गया था। मामले में पुलिस ने औरंगाबाद के गांव पिपाला निवासी गौरव पुत्र सतवीर सिंह को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया। रविवार की सुबह करीब 10 बजे चंडीगढ़ के मोहाली थाना पिंड मटोर फेस 7 में तैनात एसआई सुरजीत सिंह दो कांस्टेबलों के साथ औरंगाबाद थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लखावटी चौकी इंचार्ज के साथ फोर्स लेकर हत्यारे गौरव के गांव पिपाला स्थित आवास पर पहुंचे और यहां सबसे पहले गौरव की मां से उसका अपराधी इतिहास के बारे में पूछताछ की। चूंकि, गौरव ने यहां कोई अपराध नही किया तो उसने साफ मना कर दिया। चंडीगढ़ पुलिस की आने की जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गये। ग्रामीणों की पूछताछ में एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गौरव के वीजा में कुछ दिक्कत आ गई थी। जिस कारण वह कनाडा न जाकर चंडीगढ़ पहुंच गया था। वहां उसके सारे पैसे खत्म हो गये थे। वीजा ठीक कराने और विदेश में नौकरी के लिए बेची गई जमीन को फिर से पाने के लिए उसने अपराध की दुनिया में पहला कदम रख दिया। गौरव ने मोहाली में एटीएम को लूटने की योजना बनाई ताकि उसका कनाडा जाने का सपना पूरा हो सके और गांव में जमीन खरीद सके। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ औरंगाबाद अनिल कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस ग्राम प्रधान से गौरव के यहां मूलनिवासी होने का प्रमाण पत्र ले गई है।

औरंगाबाद में भी किया गया योग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gTGnfq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop