sss

; //]]>

क्या ऐसे होना था इस प्रेम कहानी का अंत - Khabar NonStop

Meerutमेरठ। मानव की बहन के साथ पढ़ने वाली नवजीत की 2004 में मानव से जान पहचान हुई। दोनों का मेल जोल बढ़ा। दोनों एक दूसरे को जी जान से चाहने लगे। परिवार के एतराज के बावजूद दोनों ने लव मैरिज की लेकिन इस सुखद प्रेम कहानी का दुखद अंत देखकर हर कोई दुखी है। दोनों ने कोर्ट में शादी की थी।

मेरठ। मखदुमपुर मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सट्टेबाजी कराता है मानव

नवजीत की बहन शैलप्रीत आदि परिजनों का आरोप है कि मानव सट्टेबाजी के धंधे में लग गया था। इसी चक्कर में उसका दुकान से ध्यान हट गया और रेडीमेट शॉप का काम भी ठप्प हो गया। वह आईपीएल मैचों में भी सट्टेबाजी करने लगा था। मानव नवजीत पर दबाव बनाता था कि वह अपने स्कूल के स्टाफ और उनके परिजनों पर भी सट्टे में रकम लगवाने के लिए कहे। नवजीत ओपन माइंडेड थी ये भी मानव को पंसद नहीं था।

अवैध संबंध का शक

अवैध संबंधों के शक में मानव और नवजीत के रिश्तों में दरार आई है। तीन साल पहले मानव को शक हुआ था कि नवजीत की किसी और से भी नजदीकी संबध है। मानव के भी एक युवती से अवैध संबंध की चर्चा हो रही है। इसे लेकर दोनों के बीच नौबत मारपीट तक आ गई थी। कई बार थाने में शिकायत हुई लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा ये हुआ कि नवजीत की हत्या कर दी गई।

निकाय चुनाव जीतने का दावा: सिद्धार्थ नाथ सिंह

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मानव कई दिन से नवजीत की हत्या की फिराक में था। वह एक दो दिन से गली में साथियों के साथ घूम रहा था। गुरूवार को भी वह पूरी प्लानिंग से आया था क्योंकि जब पुलिस ने मानव के घर दबिश डाली तो पूरा परिवार वहां से गायब था। नवजीत के परिजनों के अनुसार दोनों तीन साल से अलग-अलग रह रहे हैं लेकिन कभी भी मानव नवजीत से मिलने आ जाता था।

एक बेटा और एक बेटी भी थी

शादी के बाद नवजीत को एक बेटा वरदान और बेटी वंशिका हुई। बच्चे होने के बाद परिवार में खुशी आई। इस शादी से नाराज दोनों के परिजनों की नाराजगी भी धीरे-धीरे दूर हो गई। ससुराल और मायका पास होने की वजह से बच्चों का लाड प्यार भी खूब हुआ। नवजीत का मायका पास होने की वजह से उसकी मां, बहन और भाई का साथ उसे मिलता रहा। नवजीत कहीं बाहर जाती तो नानी के घर ही बच्चे रहते थे। इस दहशत के बाद दानों ही बच्चे बड़ी दहशत में हैं। चीख पुखार देख परिजनों ने उन्हें अपने रिश्तेदारों के यंहा भेज दिया था। घटना के बाद हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल है कि अब इन बच्चों का क्या होगा।

निकाय चुनाव की घोषणा विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

हथियारों का शौकीन था मानव

मानव का रहन सहन रहीसों से कम नहीं है। बढ़िया और महंगे कपड़ों के अलावा हथियारों के साथ फोटो शूट कराना भी उसका शौक है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि मानव के पास आखिर इतना असलाह कहां से आया। क्योंकि उसके पास कोई लाईसेंसी पिस्टल नहीं है। जिस असहले से नवजीत का मर्डर किया गया वो अवैध था या फिर किसी और का था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही मानव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि देखने वाली बात होगी कि शातिर मानव कब पुलिस के हत्थे चढेगा।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ySjdgM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop