sss

; //]]>

गुजरात में कांग्रेस का बड़ा ऐलान, भाजपा मुश्किल में - Khabar NonStop

Gujarat Assembly Election

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राजनैतिक पार्टियां रोज नए दांवपेंच चला रही हैं। ऐसा ही एक दांव कांग्रेस ने चला है, जिसने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल कांग्रेस ने सभी भाजपा विरोधियों को साथ आने का न्यौता दिया है। इन भाजपा विरोधियों में हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकुर और जिग्नेश मेवानी जैसे युवा नेता भी शामिल हैं।

भाजपा को झटका

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने सार्वजनिक तौर पर भाजपा विरोधियों को कांग्रेस के साथ आने का न्यौता दिया है। बता दें कि पाटीदारों का गुजरात की राजनीति में वर्चस्व रहा है और यह वर्ग भाजपा समर्थक था। लेकिन पिछले कुछ समय से यह वर्ग भाजपा से छिटक गया है और अब इस वर्ग के नए नेता बनकर उभरे हैं हार्दिक पटेल, जिनका पीएम मोदी के साथ छत्तीस का आंकड़ा है।

राजस्थान में कांग्रेस फंस सकती है मुश्किलों में !

इसी तरह से गुजरात में 54 प्रतिशत अकेले ओबीसी मतदाता हैं। जिन पर ओबीसी एससी-एसटी एकता मंच के संयोजक अल्पेश ठाकुर का बड़ा प्रभाव है। वहीं दलितों पर गुजरात में हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिग्नेश मेवानी बड़ी आवाज बनकर उभरे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस इन सभी को अपने साथ मिलाकर या उन्हें समर्थन देकर भाजपा का गुजरात से पत्ता साफ करना चाहती है।

गुजरात चुनाव: बीजेपी उम्मीदवारों के नाम पर करेगी माथापच्ची

हालांकि कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर अभी बाकी नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अगर कांग्रेस अपने इस दांव में सफल हो गई तो गुजरात में भाजपा की नैया डूबने के पूरे आसार बन जाएंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yGffFh

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop