sss

; //]]>

आमिर से रूबिक्स क्यूब सॉल्व करना सीखना चाहते हैं विराट - Khabar NonStop

virat kohli aamir khan

मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को रूबिक्स क्यूब सॉल्व करना नहीं आता। यह खुलासा उन्होंने खुद एक शो में किया है, यहाँ तक कि वो इसे सॉल्व करने की तकनीक भी सीखना चाहते हैं। इस बीच ख़ास बात यह है कि विराट कोहली बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से इसे सीखना चाहते हैं। गौरतलब है कि दोनों सेलेब्रिटी आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिक्रेट सुपरस्टार’ को प्रमोट करने के लिए एक खास चैट शो में एक साथ आए थे।

‘मुल्क’ में ऐसे नजर आयेंगे ऋषि कपूर

इस शो की शूटिंग खत्म होने के बाद विराट कोहली ने ट्वीट किया, “आमिर खान भाई के साथ बहुत अच्छा समय बीता, वह बेहद विनम्र हैं। अब बस आपसे रूबिक्स क्यूब सॉल्व करने की तकनीक सीखनी है।” वहीं उन्होंने कुछ तस्वीरें भी आमिर खान के साथ शेयर की हैं।

बता दें कि इस शो के दौरान आमिर और विराट ने शो के होस्ट अपारशक्ति खुराना के साथ आमिर की फिल्म के एक गाने ‘रंग दे बसंती’ पर डांस भी किया। बहरहाल उनकी नई फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ इसी 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है जो संगीत पर आधारित है। इसकी मुख्य किरदार इंसिया है, जिसे 16 साल की एक्ट्रेस जायरा वसीम ने निभाया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2goVwVR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop