रामलीला मैदान में हुआ कवि सम्मलेन और मुशायरा - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले की बीसलपुर रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मलेन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कवि सम्मलेन में नगर बीसलपुर के कवि निरंजन स्वरुप नगायच ने माँ सरस्वती की वंदना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में दिल्ली से आयी श्रृंगार रस की कवियत्री डॉ कीर्ति काले ने वाणी वंदना प्रस्तुत की।
नगर निकाय चुनाव में आप पार्टी का उम्मीदवार घोषित
“मोहब्बत आग ऐसी है, जो हर दिल में भड़कती है”
डॉ कीर्ति काले ने कविता सुनाकर नवयुवको को प्रफुल्लित कर दिया। उन्होनें सुनाया “इश्क जब एक तरफ से होता है, तो सजा देता है। इश्क जब दोनों तरफ से होता है, तो मजा देता है।” वहीं शाहजहाँपुर से आये गीतकार कौशलेन्द्र मिश्र के इस गीत ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। “मोहब्बत आग ऐसी है, जो हर दिल में भड़कती है, सुनाई दे दिखाई दे ना, ऐसी बात होती है।” बरेली से आये युवा कवि सचिन अग्रवाल ने ये पंक्तिया सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया, “मोहब्बत का फरिश्ता सो गया क्या, हमारे बीच झगड़ा हो गया क्या। यादों का भी एक सहारा होता है, अपना बच्चा सबको प्यारा होता है।”
पीलीभीत: गन्ना की मिठास में अवैध उगाही की खटास
कवियों ने सभी को मंत्रमुग्ध
टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से आये वीर रस के कवि, अनिल फिरोजाबाद से आये हास्य कवि यशपाल ने फिरोजाबाद की चूड़ियों की प्रशंसा करते हुए कई पंक्तिया सुनाई। “जीवन में कितने रंग बदलती है चूड़ियां, पनघट पर सुबह शाम खनकती है चूड़ियां। सरहदों पर सैनिको संग लड़ती है चूड़ियां। अर्थी को कन्धा देकर नया इतिहास रचती है चूड़ियां।” इस रंगारंग कार्यक्रम में दूर से आये कई कवियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। साथ ही इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रोताओं ने जमकर मजे लिए और भरपूर तालियों से कवियों का हौसला बढ़ाया।
पीलीभीत में नेशनल हाइवे पर बना पुल धंसा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yP0dzN
Comments
Post a Comment