यहाँ के लोग करते हैं दलदल की पूजा, जाने पूरी वजह - Khabar NonStop
भारत भिन्न भिन्न रीति-रिवाजों से भरा पुरा देश है जहाँ के लोग आज भी प्राचीन परंपराओं को खुद में जीवत रखते हैं। यहाँ के लोगों में आस्था की कोई कमी नहीं है। आस्था से जुड़ी आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप चौंक पड़ेंगे। दरसल आस्था के नाम पर एक स्थान ऐसा है जहाँ दलदल को देवी मानकर पूजा जाता है। जी हाँ यह बिल्कुल सच है।
यहां दहेज में दिए जाते हैं दूल्हे को 21 जहरीले सांप
हम आपको बता दें कि यह जगह मध्यप्रदेश में स्थिति है और जिस गांव की यह घटना है उसे मंडला के नाम से जाना जाता है। यहाँ रहने वाले स्थानीय लोग दलदल के पानी को भगवान मानते हैं। इतना ही नहीं उसकी पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना भी करते हैं। यहाँ रहने वाले लोगों के बीच मान्यता है कि दलदल के पानी के केवल दर्शन करने भर से व्यक्ति से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
बिल्ली बनी तीन मिलियन डॉलर की मालिक, जाने पूरी खबर
इसी कारण यहाँ स्थित दलदली देवी के दर्शन के लिए देश भर से लोग आते हैं। लोगों का मानना है कि यहाँ स्थित दलदल में जो पानी मौजूद है उसको पूजने से किसी भी प्रकार की बीमारी से मुक्ति मिल जाती है। यहां दलदली माता का एक मंदिर भी स्थित है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यदि निसंतान दम्पति यहाँ पूजा अर्चना करें तो उन्हें संतान सुख प्राप्त होता है। यहां अधिकतर भूभाग पर दलदल है इसी कारण इस मंदिर का नाम दलदली माता मंदिर रखा गया।
इस मंदिर में बलि के बाद भी जीवित रहते हैं बकरे
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wLP7H6
Comments
Post a Comment