sss

; //]]>

डिप्टी सीएम ने किया विद्या अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का उद्घाटन - Khabar NonStop

All India Sports Festival

मेरठ-कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में विद्या भारती 30वां खेलकूद प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन हो गया। प्रदेश सरकार के खेलमंत्री चेतन चौहान ने समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके बाद देश के अलग-अलग विद्या भारती से आए पदक विजेता खिलाड़ियों को चेतन चौहान ने ज्योति सौंपी फिर एथलीट ने ज्योति को हाथ में थामकर मैदान के चक्कर लगाए।

उद्घाटन से पहले ही टूटा बांध, कल नीतीश करने वाले थे उद्घाटन

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री भी पहुंचे समारोह में

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने पूरे भारत वर्ष की विद्या भारती से आए एथलीटों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती देश के बड़े शैक्षिक संस्थानों मे से एक है और यहां से निकलने वाले खिलाड़ियों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने दावा किया कि यूपी में बहुत जल्द राष्ट्रीय खेल उत्सव कराएं जाएंगे, इसके लिए वो लगातार प्रयास कर रहे हैं। विद्या भारती के प्रांत संगठन मंत्री तपन कुमार ने बताया कि 1988 से विद्या भारती में खेलों की शुरूआत हुई, उसके बाद इसके बढ़ते स्वरूप को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर की एथलैटिक्स प्रतियोगिता में तब्दील कर दिया गया। बता दें कि, कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 889 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता शुरू हो गई, जिसमें अलग-अलग प्रदेशों की विद्या भारती के एथलीटो ने रेस में एक दूसरें को पछाड़ने की कोशिश की। इस ल्हेल आयोजन का समापन 16 अक्टूबर को होगा।

संस्कृतियों का एक साथ हुआ संगम

दूसरी ओर स्पोट्र्स स्टेडियम में विद्या भारती के 30वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीता लिया। स्टेडियम में जब छात्राओं ने अलग-अलग राज्यों की संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुति दी, तो सभी गदगद हो उठे और तालियों से छात्राओं की हौंसला अफजाई की। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम और पंजाब की संस्कृति को छात्राओं ने बखूबी दर्शाया तो स्पोट्र्स स्टेडियम में मौजूद सभी के दिल से निकला कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा…और फिर सभी संस्कृतियों का एक साथ संगम हुआ और सभी झूम उठे।

विवादित आश्रम में सीएम योगी करेंगे उद्घाटन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iaqOjZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop