दफ्तर में घुसकर महिला कर्मचारी से बदसलूकी, हडकंप - Khabar NonStop
प्रतीकात्मक चित्र
सुलतानपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बुधवार एक युवक ने महिला एआरटीओ को उनके दफ्तर में घुसकर धमकी दी। गाली-गलौज व अभद्रता की। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में नगर पुलिस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल
एआरटीओ से की बदसलूकी
वाकया बुधवार की दोपहर का है। अमहट स्थित दफ्तर में एआरटीओ (प्रशासन) माला वाजपेयी जब विभागीय कार्य निपटा रहीं थीं, तभी एक युवक जबरन उनके चेंबर में घुस गया। आरोप है कि युवक दफ्तर में लिपिकों के कमरों में अनधिकृत प्रवेश पर लगाई रोक को लेकर आग बबूला था। उसने एआरटीओ वाजपेयी से इसे लेकर बहस शुरू कर दी। उन्हें अपशब्द कहे, अभद्रता की और धमकाने लगा कि यदि दफ्तर के भीतर सभी लोगों के आवागमन पर रोक लगी रही तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। इस घटनाक्रम से दफ्तर परिसर में हड़कंप मच गया।
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
आनन-फानन में एआरटीओ ने पुलिस कप्तान अमित वर्मा को घटनाक्रम से अवगत कराया। कुछ ही देर में डायल 100 की पुलिस वहां पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। जिसकी शिनाख्त अमहट गांव निवासी अली मेंहदी के रूप में हुई है। नगर कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ वाजपेयी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल से नवजात गायब, नहीं मिला कोई सुराग
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gNEPDE
Comments
Post a Comment