खरखौदा पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के दो लुटेरे धर दबोचे - Khabar NonStop
मेरठ-थाना खरखौदा पुलिस ने अंतर्जनपदीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से हजारों की नगदी, लूटे गए जेवरात, एक तमंचा और लूट में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद की।
आधा दर्जन से अधिक लूट की वारदातों को दिया अंजाम
जम्मू से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी लुटेरे आदिल और राशिद खरखौदा थाना क्षेत्र के घोसीपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों काफी समय से मेरठ, हापुड़ और आसपास के दूसरे जिलों में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एसपी देहात ने बताया कि मंगलवार को लोहिया नगर गुर्जर चैक पर चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोनों शातिर लुटेरों को धर दबोचा। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए दोनों लुटेरे आधा दर्जन से ज्यादा लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल, पुलिस इस गैंग के और बदमाशों की तलाश में जुट गई है, तो वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी ने लुटेरों को दबोचने वाली टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ys3pkt
Comments
Post a Comment