sss

; //]]>

अगली दीपावली से पहले बनेगा राम मंदिर: सुब्रमण्यम स्वामी - Khabar NonStop

Subramanian Swamy

नई दिल्ली। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा कि अगली दीपावली तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। सुब्रमण्यम स्वामी ने पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में विराट हिन्दुस्तान संगम के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

भाजपा सरकार का केरल के लिए बड़ा ऐलान

बनेगा एशिया का सबसे बड़ा मंदिर

सुब्रमण्यम स्वामी ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ विकास से चुनाव नहीं जीता जा सकता है। उन्होनें कहा कि चुनाव जीतने के लिए हिन्दू कार्ड भी जरूरी है। स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अगले साल दिवाली तक वहां भव्य राम मंदिर बनकर रहेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बिहार के सीतामढ़ी में भव्य राम जानकी मंदिर के निर्माण की बात कही है। उन्होंने कहा कि जानकी मंदिर का निर्माण विराट हिन्दुस्तान संगम द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मंदिर एशिया का सर्वोत्तम मंदिर होगा। इसके अलावा सीतामढ़ी में ही जगत जननी विश्वविद्यालय की भी स्थापना की जाएगी।

प्रणव मुखर्जी की चेतावनी- “ऐसे कांग्रेस खो देगी अपनी पहचान”

दुनिया के सभी लोगों के पूर्वज थे हिन्दू

सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि प्रस्तावित जगत जननी विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय विद्याओं की पढाई होगी। इस विश्वविद्यालय में रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। गौरतलब हो कि सुब्रमण्यम स्वामी ही हिन्दुस्तान विराट संगम के अध्यक्ष हैं और डॉ. देवेन्द्र प्रसाद सिंह उसकी बिहार शाखा के अध्यक्ष हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि दुनिया के सभी धर्म, संप्रदाय के लोगों के पूर्वज हिन्दू थे। उन्होंने मुस्लिमों के एक धड़े द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में सहयोग करने पर उनकी सराहना की है।

राईट’ और ‘लेफ्ट’ की लड़ाई में एक और कार्यकर्ता घायल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xI9Sn3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop