नगर निगम ने उड़ाई एनजीटी के नियमों की धज्जियां - Khabar NonStop
अलीगढ़ दीपावली के त्योहार को देखते हुए जहां नगर-निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
दरअसल, पुराने बस स्टैंड पर देखने को मिला जहां नगर निगम के कर्मचारी ट्रैक्टर में कूड़ा डाल कर ले जा रहे थे जिसमें आग लगी हुई थी आग की लपटों और धुँआ की वजह से रोड पर चलने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ एनजीटी के सख्त निर्देश हैं रोड पर कूड़ा जलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यहां तो नगर निगम के कर्मचारी ही अपनी गाड़ी में कूड़ा डालकर आग लगा लेते हैं और उसे महानगर के बीचो बीच रास्ते से ले जाकर एकटूजेड प्लांट में डालने के लिए ले जाते हैं। इस लापरवाही के चलते राहगीरों को इस धुंए की वजह से सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस धुंए की वजह से दमा और अस्थमा जैसी घातक बीमारियां उत्पन्न होती हैं। तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नगर निगम द्वारा कितनी घोर लापरवाही बरती जा रही है जहां एक तरफ नगर आयुक्त संतोष शर्मा स्वच्छता अभियान एवं अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी में लाने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं तो वहीं उनके कर्मचारी उनकी इस योजना में पलीता लगा रहे हैं।
16 निगम, 199 पालिका और 439 नगर पंचायत के लिए जल्द होंगे चुनाव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2itD7be
Comments
Post a Comment