नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशियों ने समझा सुरक्षा का ताना-बाना - Khabar NonStop
जगदलपुर। 40 देशों के युवक-युवतियों ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बस्तर में पुलिसिंग को नजदीक से देखा समझा। इजराइल, दक्षिण अफ्रीका, फिजी, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया एवं मलेशिया आदि देशों के 40 युवक-युवतियों ने अध्ययन भ्रमण के दौरान पुलिस कोआर्डिनेशन सेंटर में बस्तर की पुलिसिंग समझी।
छत्तीसगढ़ के बृजलाल का बांसुरी वादन सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध
तीन दिवसीय दौरे का है कार्यक्रम
भारतीय मूल के विदेशों में रहने वाले लगभग 18-30 वर्ष की आयुवर्ग के 40 युवक-युवतियों ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति, विकास संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया। ये लोग तीन दिवसीय बस्तर यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान ये युवक-युवतियाँ देश की संस्कृति, कला एवं विकास कार्यों से परिचय प्राप्त करेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा इन छात्रों के अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया है। अध्ययन दल के सदस्य मंगलवार को पुलिस कोआर्डीनेशन सेंटर पहुंचे। यहां वरिष्ठ अधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की। दल को डीआईजी दक्षिण बस्तर रेंज सुंदरराज पी द्वारा बस्तर में स्थानीय पुलिस बल एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा एवं विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया।
दिव्यांग ने प्रधानमंत्री से मांगी इच्छामृत्यु, जानें पूरा मामला
सरकार के तमाम उच्च अधिकारी रहे मौजूद
अध्ययन भ्रमण पर आये इन युवक-युवतियों ने बस्तर जिले के सुरक्षाकर्मियों की सराहना की। इस दौरान डीआईजी सुन्दरराज ने लोकल पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग के बारे में भी जानकारी दी। वहीं जिला पंचायत सीईओ रीतेश अग्रवाल ने उन्हें बस्तर जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से अवगत कराया। इस दौरान विदेश मंत्रालय की तरफ से वरिष्ठ अधिकारी सुशील प्रसाद, एएसपी लखन पटले समेत पुलिस बल व छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। भ्रमण में आए दल के सदस्य आगामी दो दिनों में क्षेत्र के पर्यटन स्थलों, शिक्षा केन्द्र हाट-बाजार एवं अन्य जगहों का भ्रमण कर अनुभव प्राप्त करेंगे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से किया मना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ggtNqu
Comments
Post a Comment