sss

; //]]>

बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर हंगामा - Khabar NonStop

Mau

मऊ-सूबे की सरकार बिजली विभाग को चुस्त दुरुस्त करने के लिए लाख प्रयास कर ले लेकिन उसके बावजूद भी बिजली विभाग सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मऊ जिले के शहर कोतवाली के मलिक टोला मुहल्ले का है जहां पर बिजली की लापरवाही की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। जिसको देखते हुए मुहल्ले के लोगों ने सड़क को जामकर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। मामले को शान्त कराने पहूँचे पुलिस जवान और दारोगा ने हंगामा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। दारोगा को धमकी देते ही मुहल्ले के लोग उग्र हो गये। पूरा मामला वर्षो पहले बिजली विभाग ने मुहल्ले में बगैर जाली लगा ट्रान्सफार्मर लगाया था जिसका मुहल्ले के लोगों ने विरोध किया लेकिन बिजली विभाग के आगे उनकी एक ना चली और बिजली विभाग ने ट्रान्सफार्मर लगा दिया जिसका विरोध मुहल्ले के लोग करते रहे बार बार उसको हटाने की माँग को लेकर विभागीय अधिकारियो को सूचना देते रहे। लेकिन विभाग ने उनकी एक ना सूनी और बड़ा हादसा हो गया। बिजली के शार्टसर्किट से ट्रान्सफार्मर में आग लग गयी और ट्रान्सफार्रमर धू-धू कर जल गया।

परतापुर के बीआईटी कॉलेज में छात्रों का हंगामा

मोहल्लेवासियों की माने तो मुहल्ले के बीच में ट्रान्सफार्मर लगे होने की वजह से आग ने दो घरों को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे घरो के अन्दर रखे लाखों रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। बिजली विभाग की लापरवाही से लगी इस आग से नाराज मोहल्ले के लोग सड़क पर उतर गए जमकर हंगामा काटा। मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ और जेई पर कार्यवाही की मांग की है साथ कि मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अब जब तक उनकी माँगो को पूरा नहीं किया जाता है तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। हंगामा शान्त कराने पहूँचे दारोगा ने मुहल्ले के लोगों को धमकी देने लगा कि हंगामा शान्त करकरें और जाम खोले नहीं तो सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

न्याय न मिलने पर युवती ने की आत्महत्या, हंगामा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i4IAVv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop