व्यास समारोह के दूसरे दिन हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता - Khabar NonStop
मेरठ। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में इन दिनों देववाणी संस्कृत की आवाज गूंज रही है। संस्कृत विभाग की ओर से विश्वविद्यालय में आयोजित व्यास समारोह के दसूरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रों ने संस्कृत में वाद-विवाद किया।
सेल्फी लेने के चक्कर में युवक ने गवाई अपनी जान
बता दें कि विश्वविद्यालय सहित कई महाविद्यालयों के छात्र इस समारोह में हिस्सा ले रहे हैं, दरअसल 25 वर्षो से विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत भाषा को आगे बढ़ाने और आम लोगों तक संस्कृत को पहुंचानें की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हर साल विश्वविद्यालय में व्यास समारोह आयोजित किया जाता है। शनिवार से शुरू हुआ व्यास समारोह अपने 26 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। रविवार को संस्कृत में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्रों ने संस्कृत में पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।
एमडीए अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार
इस वाद-विवाद प्रतियोगिता के बाद दोपहर के समय शोघ संगोष्ठी हुई, जिसमें न केवल छात्रों बल्कि मुख्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखें और इस विषय पर चर्चा की गई कि संस्कृत को बढ़ावा कैसे दिया जा सकता है। वहीं, योग हमारे लिए बहुत जरूरी है इसी के महत्व को समझते हुए यौगिक बल प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें कई आसन करके छात्रों ने दिखाए। योग के बाद वो समय भी आया जब संस्कृत में कविता पाठ किया गया। हिंदी में कविता पाठ का आंनद अधिकतर लोगों ने लिया होगा लेकिन संस्कृत में काव्य पाठ का आंनद एक सुखद अहसास कराता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xXwIH7
Comments
Post a Comment