sss

; //]]>

भैयादूज पर यमुना में डूबे भाई-बहन - Khabar NonStop

Mathura News

मथुरा। भैयादूज के दिन यम द्वितीया स्नान करने आए भाई-बहन यमुना में नहाने के दौरान डूब गए। भाई बहन के डूबने की सूचना मिलते ही रिवर पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका और यमुना से उनके शव निकले।

देश में आज भैया दूज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं मथुरा में भी भैया दूज के त्यौहार पर भारी संख्या में लोग यम द्वितीया स्नान करने के लिए आए हुए हैं। इसी दौरान भरतपुर से आए एक परिवार के भाई-बहन भोला और गौरी यमुना में नहाने के लिए गहरे पानी में उतरे और डूब गए। घटना की सूचना पाते ही रिवर पुलिस ने दोनों भाई-बहनों की तलाश शुरु कर दी। लेकिन पुलिस को दोनों के शव बरामद हुए।

दिवाली खत्म अब बजेगा चुनावी बिगुल

वही मृतका गौरी के पति ने बताया कि उसका साला भोला, मथुरा की काशीराम कॉलोनी में रहता है और आज हम यमुना में यम द्वितीया स्नान करने के लिए आए थे । लेकिन हादसे में दोनों की डूबकर मौत हो गई।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gBTeTr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop