आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों नहीं मनाई दिवाली, धरना प्रदर्शन जारी - Khabar NonStop
मऊ जिले में मांग पूरी नहीं होने से नाराज होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ दशहरा और दीपवाली नहीं मानते हुए लगातार धरना प्रदर्शन जारी रखा है। साथ ही सरकार को चेतवानी देते हुए कार्यकत्रियों ने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो आगे हम लोग लखनऊ में भूख हड़ताल करेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने मांगा भीख, नहीं मनाएंगी दीपावली
दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग है कि महंगाई चरम पर है और जो मानदेय हम लोगों को मिलता है उससे हमारा घर का खर्च चल नहीं पाता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से उनके काम के आलवा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओ में भी काम लिया जाता है और उसका भी मानदेय नहीं दिया जाता है इसलिए हम लोगों का मानदेय 4000 से अठारह हजार रुपये करें।
इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि हमारा धरना अठारह सितम्बर से चल रहा है और हम लोगों को उम्मीद है कि हमारी मांगो को पूरा किया जायेगा। हम लोगों की मांग पूरी नहीं हुई इसीलिए हम लोग दिवाली नहीं मनाये और हम लोगों की दिवाली सुखी-सुखी रही। आज छुट्टी होने के बजाय हम लोगों का धरना जारी है, कल हम लोग लखनऊ के लिए जायेंगे और 23 को हमारा धरना है अगर इससे कुछ नहीं होता है तो हम लोग वहीं भूखहड़ताल पर बैठ जायेंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yXLP8O
Comments
Post a Comment