तीन दिन में ‘गोलमाल अगेन’ ने की बम्पर कमाई, जानें कलेक्शन - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म गोलमाल अगेन घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा इंटरनेशनल स्तर पर भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के महज तीन दिनों में लगभग 90 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
#GolmaalAgain has a FANTASTIC weekend… Starting with a BANG on Fri, the film maintained the REMARKABLE pace on Sat and Sun…
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 23, 2017
रिचा चड्ढा ने उठाया यौन उत्पीड़न का मुद्दा, कहा इस पर खुलकर बात हो
आपको बता दें फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिब्यु और रेटिंग मिली थी इसी का नतीजा है कि फिल्म बम्पर कमाई कर रही है। फिल्म एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म को सुपरहिट करार देते हुए इसके तीन की कमाई के आंकड़े शेयर किये हैं।
#GolmaalAgain Fri 30.14 cr, Sat 28.37 cr, Sun 29.09 cr. Total: ₹ 87.60 cr. India biz… OVERSEAS: $ 3.17 million [₹ 20.62 cr].
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 23, 2017
फिल्म गोलमाल अगेन ने अपने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को 30.14 करोड़, शनिवार को 28.37 करोड़ और रविवार को 29.09 करोड़ का कारोबार किया है। लिहाजा फिल्म ने अब तक 87.60 करोड़ का बिजनेस इंडिया में और करीब 20.62 करोड़ का बिजनेस भारत के बाहर किया है।
हनी सिंह की बन सकती है बायोपिक, ये मिला है ऑफर
गौरतलब है कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और यह गोलमाल सीरिज का चौथा पार्ट है जिसमें हमेशा की तरह भरपूर कॉमेडी है। बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, परणीती चोपड़ा और तब्बू प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zJ9gzH
Comments
Post a Comment