जानें क्या है मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री का लड़की के साथ पोल डांस का सच - Khabar NonStop
सोशल मीडिया पर नकली तस्वीरें, वीडियो आदि शेयर करना और उससे किसी भी व्यक्ति की छवि खराब करना आसान हो गया है यही नहीं कुछ खबरें तो ऐसी होती हैं जिनमें कोई सच्चाई नहीं होती है। इस बार इसका शिकार हुए हैं मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह।
NHRC ने दिया मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस, जानें पूरा मामला
क्या है मामला ?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ जिसमें एक शख्स एक लड़की के साथ पूरे जोश के साथ पोल डांस कर रहा है और इस शख्स को कहा गया कि ये और कोई नहीं मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह हैं। जब जांच हुई तो पता चला कि इस वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स जेडीयू विधायक अभय कुशवाहा हैं और ये वीडियो 3 साल पुराना है। ये वीडियो बिहार चुनाव के दौरान उभरकर सामने आया था। इस वीडियो को ये कहकर प्रचारित-प्रसारित किया गया कि, इस वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह हैं जो लड़की के साथ डांस कर रहे हैं। अब शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने डांसर के साथ नृत्य करते हुए किसी व्यक्ति के वीडियो को उनका वीडियो बताकर प्रचारित-प्रसारित करने के विरुद्ध साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवायी है। उन्होंने साइबर सेल को लिखे पत्र में विभिन्न वीडियो चैनलों, व्हाट्स-एप ग्रुप, फेसबुक ग्रुप आदि पर प्रदर्शित वीडियो को उन्हें बदनाम करने और उनकी एवं प्रदेश भाजपा की छवि को खराब करने का प्रयास बताते हुए आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
मध्यप्रदेश: पुलिस के लिए चुनौती बनी किसानों की पहचान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yg7SnW
Comments
Post a Comment