नेशनल गेम्स के आयोजक के दौर में उत्तराखंड की आस बरकरार - Khabar NonStop
देहरादून। अलगे साल होने वाले 36वें नेशनल गेम्स के आयोजक के दौड़ में उत्तराखंड अब भी बना हुआ है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से नवंबर में होने वाले एनुअल जनरल मीटिंग में आयोजक के नाम पर अंतिम फैसला किया जाएगा। उत्तराखंड के साथ गोवा भी इस दौड़ में बना है।
गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा फार्म 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे
केरल में 35वें नेशनल गेम्स के संपन्न होने के बाद आओए ने अगले तीन गेम्स के लिए राज्यों का चनय किया था। जिसके तहत गोवा में 36वें, छत्तीसगढ़ में 37वें और उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसा करने के पीछ उद्देश्य यह था कि इनमें जो भी राज्य पहले तैयारियां कर लेगा वहीं गेम्स आयोजित करा दिए जाएंगे। कुछ समय पहले गोवा खुद को नेशनल गेम्स के लिए तैयार नहीं मान रहा था इसलिए उसने 36वें नेशनल गेम्स कराने से इन्कार कर दिया।
पानी की किल्लत दूर करने के लिए 1000 करोड़ रूपये का लोन
इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार भी संसाधनों की कमी के चलते नेशनल गेम्स के आयोजन से हाथ खड़े कर चुकी है। जबकि उत्तराखंड ने नेशनल गेम्स कराने के लिए साल 2015 में ही आइओए के सामने दावेदारी पेश किया था। लिहाजा आइओए ने भी 36वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में कराने की तैयारी की। लेकिन इसी साल गोवा ने खुद को नेशनल गेम्स कराने के लिए तैयार बताते हुए मेजबानी की मांग की है। ऐसे में अब 2018 में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए उत्तराखंड और गोवा में से किसी एक राज्य का चयन आइओए को करना है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yJnDE8
Comments
Post a Comment