sss

; //]]>

आये थे गुलाब लेकर, हुआ यूँ की चलाने पड़े चप्पल-जूते, जानिए पूरी खबर - Khabar NonStop

AAP workers protested

दिल्ली। दिल्ली में मेट्रो किराये में हुई बढ़ोत्तरी के बाद आम आदमी पार्टी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी ने के घर के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। हालांकि आप कार्यकर्ताओं को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मनोज तिवारी के घर के सामने पहले ही घेराबंदी करके इन कार्यकर्ताओं को रोक दिया था लेकिन फिर भी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

अधिकारी का व्हाट्सऐप ग्रुप पर अश्लील मैसेज, हड़कंप

केंद्र सरकार हमारी नहीं सुन रही

आप के इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई दिल्ली आप के तीन विधायकों ने की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को धमकी देते हुए कहा कि जब तक किराया नहीं घटाया जाता तब तक हम प्रदर्शन जारी रखेंगे। गोकुलपुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक फतेह सिंह ने कहा कि दिल्ली के सांसदों को हमारा दर्द समझना पड़ेगा। मेट्रो के बढ़े हुए किराये को लेकर किसी भी सांसद ने अपनी सरकार से गुहार नहीं लगाई। उन्होनें कहा ‘आप’ ने सरकार का आधा नुकसान खुद उठाने की बात की लेकिन फिर भी सरकार ने हमारी एक नहीं सुनी और किराया बढ़ा दिया।

दिल्ली: ब्लू लाइन मेट्रो सेवा बाधित होने से मची अफरातफरी

आये थे गुलाब का फूल लेकर, चलाने लगे चप्पल-जूते

‘आप’ के ये सभी प्रदर्शनकारी अपने हाथों में गुलाब का फूल लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आये थे। लेकिन पुलिसकर्मियों से हुई झड़प और कार्यकर्ताओं के बढ़ते गुस्से ने मनोज तिवारी के पोस्टरों पर चप्पल-जूते चलाने पर मजबूर कर दिया। गौरतलब हो कि आम आदमी पार्टी मनोज तिवारी के अलावा बढ़े हुए मेट्रो किराए के लिए बीजेपी के बाकी 6 सांसदों का भी घेराव कर चुकी है। प्रदर्शनकारियों की मानें तो किराया वृद्धि वापस लेने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। फिलहाल आप कार्यकर्त्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंडिया गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग, ये था कारण



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xXjJ8H

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop