सैफ ने तैमूर को बताया करीना का चाइनीज वर्जन - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रेटी की क्यूट लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का नाम सबसे ऊपर है। यही करण है कि फोटो फ्रीक तैमूर अली की हर नई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।
लो आगयी ‘तुम्हारी सुलु’, देखें फिल्म का ट्रेलर
तैमूर अली के लुक को लेकर अक्सर खबरें आती हैं कि वो अपने परनाना राज कपूर की तरह लगता है तो कोई कहता कि मामा रणवीर कपूर की तरह लेकिन पापा सैफ का कहना है कि तैमूर करीना का चाइनीज वर्जन है। दरअसल सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा ‘मुझे लगता है कि वो करीना का चाइनीज वर्जन है या यूं कहें कि मंगोलियन।’
वहीं पिछले दिनों करीना कपूर खान ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘तैमूर इस दुनिया का सबसे क्यूट बच्चा है। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रही क्योंकि वो मेरा बेबी है बल्कि उसके गुड लुक्स उसे खास बनाते हैं। भारतीय मिठाइयों के शौकीन तैमूर को फोटो क्लिक करवाना काफी पसंद है। करीना को अपना बेबी बॉय इंडियन कपड़ों में काफी प्यारा लगता है’।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKQE5e
Comments
Post a Comment