sss

; //]]>

लायंस क्लब इंटरनेशनल के दीपावली मेले का हुआ शुभारम्भ - Khabar NonStop

Meerut

मेरठ। पांच से छह साल के इंतज़ार के बाद लायंस क्लब इंटरनेशनल ने दीपावली की खुशियों को फिर से बिखेर दिया। शहर को फिर से दीपावली मेले की जगमग करती रोशनी के बीच उन्हीं पुरानी यादों में ले जाया गया, जहां अतीत के सुनहरें भविष्य में वर्तमान निहार रहा था, गांधी बाग में लगे भव्य दीपावली मेले का आगाज़ मेजर जनरल के.मनमीत सिंह जीओसी पश्चिम यूपी सब-एरिया ने किया।

हज सब्सिडी के पैसे को बच्चियों की शिक्षा में लगेः असदुद्दीन ओवैसी

आपको बता दें कि मेले मे खान-पान से लेकर घर की साज-सज्जा, बच्चों के झूलों और सेहत का भी ख़ास ख्याल रखा गया है। रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया गांधी बाग क्रिकेट ग्रांउड… फिल्मी गानों की धुन के बीच सैर-सपाटा, छोले-भटूरे और आलू-कचौरी का चटकारा, नजारा गांधी बाग का था और मौका लांयस क्लब इंटरनेशनल के बैनर तले आयोजित दिवाली मेले का।

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच हो रही है टीईटी की परीक्षा

करीब पांच साल बाद लगे लांयस क्लब इंटरनेशनल दीवाली मेले का उदघाटन मेजर जनरल के. मनमीत सिहं, सब एरिया कमांडर पश्चिम यूपी ने किया। क्लब के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ उनका और उनकी पत्नी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मेजर जनरल के. मनमीत ने मेले में लगे एक-एक स्टॉल को देखा। उन्होंने मेले के माहौल और स्टाल की जमकर तारीफ की, इस मौके पर मेजर जनरल के.मनमीत सिंह ने पटाखे ना जलाने की अपील की।

फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

गौरतलब है कि लाइंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से दिवाली मेला लगाया जाता था, लेकिन किन्हीं कारणों से मेला नहीं लग पा रहा था। अब फिर से करीब 5 साल बाद मेले का आगाज हुआ है। जिसमें खाने-पीने से लेकर घर की साज-सज्जा और रियल स्टेट तक के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। इस मेले के दौरान लांयस क्लब इंटरनेशनल के प्रचार संयोजक राज कोहली ने बताया कि रविवार को समापन के मौके पर लक्की ड्रा निकाया जाएगा। जिसमें लक्की विनर को एक्टिवा, फ्रिज और एलईडी दी जाएगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z9E5wq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop