sss

; //]]>

फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा - Khabar NonStop

Meerut

 

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की दिल्ली रोड जेसीएल इंफ्रा लिमिटेड कंपनी में शनिवार देर शाम वेल्डिंग का काम कर रहे मजदूर दीपक की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए रोड़ पर जाम लगा दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

हज सब्सिडी के पैसे को बच्चियों की शिक्षा में लगेः असदुद्दीन ओवैसी

दरअसल, परतापुर थानाक्षेत्र की कुंडा बस्ती का रहने वाला दीपक परतापुर उद्योगपुरम की जेसीएल इंफ्रा
लिमिटेड कंपनी में वैल्डिंग का काम करता था। शनिवार देर शाम दीपक करंट की चपेट में आने से झुलस गया, जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने दीपक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकके बाद फैक्ट्री मालिक ने मानवता को तार-तार करते हुए शव को लेकर फैक्ट्री के गेट पर ही रख दिया और फिर परिजनों को सूचना दी।

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच हो रही है टीईटी की परीक्षा

दीपक की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और परिजन फैक्ट्री पहुंचे और फैक्ट्री मालिक की असंवेदनहीनता को देखने के बाद दीपक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और शव को फैक्ट्री के बाहर लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रिर्पोट दर्ज होने और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजनो को जब पुलिस से आश्वासन मिला तब जाकर उन्होंने शव उठने दिया और बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wXbKsi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop