बच्चों के सामने पति ने पत्नि को मारा चाकू - Khabar NonStop
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मनोहरपुरा इलाके में शराबी पति सलीम ने अपनी पत्नी रोशन की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी पर पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
एटूजेड कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण
जानें पूरा मामला
आपको बता दें शहर कोतवाली क्षेत्र के मनोहरपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब शराबी पति सलीम ने शराब के नशे मे धुत होकर अपनी 40 वर्षीय पत्नी रोशन को चाकू मार दिया। घायल रोशन को उसके परिवारीजन तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो ट्रकों की भिण्डत में 3 गंभीर घायल
बच्चों के सामने मारा चाकू
अपने मासूम बच्चों के सामने ही शराबी पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारा।उस वक्त उसके बच्चे भी वहां मौजूद थे मृतक रोशन अपने पीछे 5 छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ कर चली गई। मृतक रोशन की बहिन और उसके बहनोई ने बताया कि सलीम शराब पीकर घर में आए दिन मारपीट करता था। और हर दिन बवाल खड़ा करता था। आज उसने चाकू मारकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xxi4LE
Comments
Post a Comment