sss

; //]]>

बीमार होने के बाद इस हालत में हैं कादर खान - Khabar NonStop

kader khan

मुंबई। बॉलीवुड जगत के दिग्गज कलाकार कादर खान इन दिनों कैसे हैं? क्या कर रहे हैं और कहां हैं? अगर ये सब सवाल कभी भी आपके जेहन में आए हैं, तो जवाब ये है कि वह बिलकुल ठीक हैं और इनदिनों भारत से बाहर कनाडा में हैं। लेकिन उनकी बढ़ती उम्र में आई कई दिक्कतों ने उन्हें घेरा हुआ है।

Kader Khan 1

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कादर खान को अब बोलने और चलने में बहुत परेशानी होती है। खबर है कि वह सिर्फ अपने बेटे और बहू की बात ही समझ पा रहे हैं। किसी अन्य दूसरे व्यक्ति को पहचानने में भी उन्हें काफी समय लग जाता है। हो भी क्यों न उम्र से कौन लड़ सकता है। बहरहाल उनकी बहू शाहिस्ता की मानें तो ‘यह उनके लिए कोई चिंता का विषय नहीं है। वह सिर्फ बढ़ती उम्र में होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह अपने पोते-पोती हम्जा और साइमा के साथ काफी खुश नजर आते हैं।’

Kader Khan

अभी हाल ही में कादर खान के बेटे सरफराज ने बताया था कि उनके पिता कादर खान को चलने में परेशानी होती है। लिहाजा उन्हें दोनों तरफ से सपोर्ट करना पड़ता है। कुछ कदम चलने के बाद ही वह थक कर बैठ जाते हैं। उन्हें डर लगता है कि कहीं वह गिर न पड़ें। बता दें कि इससे पहले कादर खान की घुटनों की सर्जरी हुई थी। यह सर्जरी भी ठीक हुई थी, लेकिन इसके बाद कादर खान को चलने में डर लगने लगा था। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें अगले दिन से ही चलना शुरू करना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसी वजह से उनके पैरों में तकलीफ हुई है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xFJ2AL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop