sss

; //]]>

प्रधानमंत्री की सरहद वाली दिवाली, पहुंचे एलओसी - Khabar NonStop

Narendra Modi

फाइल फोटो

नई दिल्ली। पूरा देश आज दीपावली के पावन पर्व के जश्न में मशगूल है। देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत तमाम राजनेता, अभिनेता और खिलाड़ी देश के लोगों को दीपावली की बधाई व शुभकामना दे रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी अपने घरों से दूर रहकर देश की सेवा और रक्षा करने वाले जवानों के साथ दिवाली की खुशियाँ बांटने एलओसी पर जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर पहुंच गए हैं।

दिल्ली: भाई दूज के दिन डीटीसी का महिलाओं को तोहफा

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर दिवाली की बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, “सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं. दूसरों के प्रति संवेदना और पर्यावरण के प्रति सजगता के साथ हम दीपोत्सव मनाएं।” वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए लिखा, “दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। #HappyDiwali to everyone!।”

बच्चों ने दीये बनाकर बेचे, पैसों से किया ऐसा काम कि रो पड़े लोग

पीएम मोदी की सरहद पर दिवाली

प्रधानमंत्री मोदी देश के जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। प्रधानमंत्री एलओसी पर जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरे और उसके बाद 9.30 बजे श्रीनगर पहुंच गए। यहां से पीएम सीधे एलओसी पर गुरेज सेक्टर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी गुरेज सेक्टर गए।

क्रिकेटर युसूफ पठान ने दिवाली पर किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे तारीफ

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम की दिवाली

प्रधनमंत्री मोदी ने 2014 में अपनी दिवाली सियाचिन में सेना के जवानों के साथ मनाई थी।
2015 में मोदी ने डोगराई वार मेमोरियल पर जाकर जवानों के साथ दीपावली मनाई थी।
मोदी ने पिछले साल यानी 2016 में दिवाली के मौके पर आईटीबीपी जवानों के साथ हिमांचल प्रदेश में दिवाली मनाई थी।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को बधाई, यहाँ मनाएंगे दिवाली



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zzyiRA

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop