sss

; //]]>

आधार-राशन के चक्कर में भूख से तड़पकर मासूम की मौत - Khabar NonStop

child died of starvation Jharkhandसिमडेगा। यह शर्मनाक है कि झारखंड के सिमडेगा जिले में एक 11 साल की लड़की की भूख से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। दरअसल वह परिवार अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करा पाया तो राशन डीलरों ने राशने देने से इंकार कर दिया। तंगहाली ऐसी कि राशन नहीं मिलने के चलते परिवार 8 दिनों से कुछ नहीं खा पाया था। आखिरकार 28 सितंबर को बच्ची की भूख से मौत हो गई।

जब पुलिस ने राजनाथ सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देने से किया इंकार

28 सितंबर को बच्ची ने तोड़ा दम

कुछ सामाजिक संस्थाओं को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और आज हर कोई इस शर्मनाक घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है। बच्ची की मां ने बताया कि आधार और राशन कार्ड लिंक नहीं होने की वजह से उसे फरवरी महीने से ही सस्ती कीमत पर राशन नहीं मिल रहा था। 27 सितंबर को संतोषी की तबीयत बिगड़ गई, उसके पेट में दर्द हो रहा था और अगले दिन अचानक से उसने दम तोड़ दिया।

आधार लिंक नहीं होने की वजह से लिस्ट से नाम हटाया

सुर्खियों में खबर आने के बाद जलडेगा ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर संजय कुमार कोंगारी ने सफाई देते हुए कहा कि बच्ची की मौत भूख की वजह से नहीं हुई है। उसकी मौत मलेरिया के चलते हुई है। बता दें कि राशन कार्ड और आधार लिंक नहीं होने की वजह से PDS ने लाभर्थियों की सूची से परिवार का नाम काट दिया था।

ताजमहल विवाद पर योगी का बयान- हमारे लिए ताजमहल जरूरी

मीड-डे मील से पेट भरती थी मासूम

परिवार की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बच्ची मिड-डे मील के खाने से पेट भरती थी। लेकिन दुर्गा पूजा की छुट्टी की वजह से उसे दोपहर का खाना नसीब नहीं हो पा रहा था। लगातार कई दिनों तक खाना नहीं मिलने के चलते वह इतनी बीमार हो गई कि उसकी मौत हो गई।

50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस घटना से मैं बेहद सदमे में हूं। उन्होंने सिमडेगा उपायुक्त से इस मामले की जानकारी ली। उपायुक्त को 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

राशन का अधिकार हर किसी को- खाद्य आपूर्ति मंत्री

राज्य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री ने कहा कि मामले की जांच की जाएंगी। मंत्री का कहना है कि इस बात को पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि राशन कार्ड को आधार से लिंक न करने वालों को भी राशन की सुविधा दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि जुलाई से नहीं मिल रहा था राशन।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yw3qDK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop