‘चीन के राजदूत को पाकिस्तान में मिली धमकी’ - Khabar NonStop
नई दिल्ली। चीन पाकिस्तान में भारी निवेश कर रहा है। उसका महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट CPEC भी इसका हिस्सा है। लेकिन चीन इसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि चीन ने पाकिस्तान में अपने राजदूत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
क्या है मामला
दरअसल पाकिस्तान में चीन के राजदूत याओ जिंग को एक आतंकी अब्दुल वानी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। यही कारण है कि चीन ने अपने राजदूत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि चीन और पाकिस्तान का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट सीपेक ब्लूचिस्तान से होकर गुजर रहा है। जिसका ब्लूचिस्तान के बागियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
“अपने ही लोगों को आतंकी बना रही PAK फौज”
चीन सुरक्षा को लेकर चिंतित
चीन सीपेक की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, यही कारण है कि पाकिस्तान ने सीपेक की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान ने सेना की एक टुकड़ी तैनात की है। लेकिन इसके बावजूद इलाके में चीनी लोगों के खिलाफ आतंकी हमले रुक नहीं रहे हैं। वहीं अब राजदूत को धमकी मिलने से चीन की परेशानी को बढ़ा दिया है।
LoC पर फिर बढ़ा तनाव, फायरिंग जारी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHNDle
Comments
Post a Comment