sss

; //]]>

अब सुनील शेट्टी ने छोड़ दी जेपी दत्ता की ‘पलटन’ - Khabar NonStop

sunil shetty

मुंबई। जब से दिग्गज डायरेक्टर जेपी दत्ता ने अपनी कमबैक फिल्म ‘पलटन’ बनाने की घोषणा की है, तभी से इस फिल्म पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म का शूट शुरू होने से पहले अभिषेक बच्चन ने फिल्म को छोड़ दिया और अब खबर आ रही है कि एक्टर सुनील शेट्टी ने भी इस प्रोजेक्ट को ऐन मौके पर ना कह दी है।

ये है ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर का लुक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इस फिल्म की स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव चाहते थे। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर जेपी दत्ता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुनील शेट्टी ने इस फिल्म को छोड़ दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन दिनों फिल्म की शूटिंग लद्दाख में चल रही है। लेकिन सुनील शेट्टी के इस फैसले ने जेपी दत्ता के अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को भी सकते में डाल दिया है।

Paltan

जिस डायरेक्टर ने दी डेब्यू फिल्म, उसी को अभिषेक ने दिया धोखा

गौरतलब है कि सुनील शेट्टी और जेपी दत्ता ने आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर किया है। यहाँ तक कि दोनों ने फिल्म बॉर्डर, रिफ्यूजी, करगिल और उमराव जान में साथ में काम किया हुआ है। लेकिन सुनील शेट्टी का ये फैसला वाकई चौकाने वाला है। याद हो कि इससे पहले जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने फिल्म पलटन छोड़ दी थी। बताया गया था कि उन्होंने इस फिल्म में स्क्रीन शेयर टाइम को लेकर ये फिल्म छोड़ी थी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xCM9FE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop