sss

; //]]>

‘दिल्ली विश्वविद्यालय शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहा’: हाईकोर्ट - Khabar NonStop

Delhi-High-Court

दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहा है। न्यायालय ने कहा कि शिक्षकों को धमकाने के आरोपी विधि के छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय विश्वविद्यालय शुतुरमुर्ग की तरह रेत में अपना सिर गड़ाकर बैठा हुआ है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल एवं जस्टिस दीपक शर्मा ने विश्वविद्यालय को कहा कि, “पूरी तरह से कानूनी व्यवस्था का अभाव है और आपने शुतुरमुर्ग की तरह अपना सिर रेत में घुसा रखा है।” न्यायालय ने कहा कि अब कानून का पालन ना करने वाले कैंपस में खुलेआम नहीं घूम सकेंगे। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति दीपक शर्मा की पीठ ने दिल्ली विश्वविद्यालय में डीन और प्रोफेसरों के साथ कथित दुर्वयवहार के मामले पर दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान ये बातें कहीं।

दिल्ली की हवा का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, बन रही स्मॉग जैसी परत

न्यायालय ने पुलिस से जताई नाराजगी

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति दीपक शर्मा की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से भी नाराजगी जताई। दिल्ली ओलीस से अदालत ने कहा कि, “यह कानून व्यवस्था की बात है और अदालतों से यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि वे डीयू में विधि संकाय में पुलिस की तैनाती कराएं।” न्यायालय ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 15 नवंबर मुकर्रर की है। दिल्ली पुलिस को भी इस मामले में कोर्ट ने रिपोर्ट देने का समय दिया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय: विभागाध्यक्ष ने की अभद्रता, शिकायत दर्ज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lhURY8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop