जन्मदिन स्पेशल: कपिल देव से होती थी तुलना - Khabar NonStop
भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट गेंदबाज इरफान पठान का आज जन्मदिन है। ये बात है साल 2003 की जब भारतीय टीम में एक ऐसे गेंदबाज ने जगह बनाई जिसकी कहानी बिल्कुल फिल्मी थी।
बचपन से जुझे गरीबी से
बचपन में गरीबी से लड़ कर उन्होंने जिस तरह भारतीय ड्रेसिंग रूम में अपनी जगह बनाई वह काबिले तारीफ है। इस खिलाड़ी का नाम है इरफान पठान। इरफान 27 अक्टूबर 2017 को 33 साल के हो गए।
जन्मदिन स्पेशल: 90 के दशक की स्टार अभिनेत्री थी रवीना टंडन
जावेद मियांदाद को दिया जवाब
ये वो ही इरफान पठान है, जिसने पाकिस्तान के पूर्व बड़बोले बल्लेबाज जावेद मियांदाद के बयान का करारा जवाब देते हुए टेस्ट मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी। मियांदाद ने 2006 में कहा था कि इरफान पठान जैसे गेंदबाज हर गली में घूमते हैं। टीम में जगह बनाते ही इस गेंदबाज की तुलना पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम से होने लगी, और शुरुआत में वह बिल्कुल वसीम अकरम की तरह गेंदबाजी करते थे। इरफान की स्विंग के आगे बड़े से बड़े बल्लेबाज घुटने टेक देते।
करियर की शुरुआत
वह अपने करियर के पहले तीन-चार साल बेहद अहम सदस्य रहे। गेंदबाजी के साथ-साथ पठान ने अच्छी बल्लेबाजी भी की। यही वजह है कि टीम इंडिया के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के कार्यकाल में उन्हें ओपनिंग करने का भी मौका मिला।
इरफान ने बताया
इरफान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, हमारे पिता कहते हैं कि वह बहुत भाग्यशाली हैं, लेकिन हम कहते हैं कि हम बहुत भाग्यशाली हैं जो ऐसे परिवार में जन्म लिया। हमने अपने पिता से कभी कोई शिकायत नहीं की। हमारे पिता ने कभी हमें किसी चीज के लिए मना नहीं किया। वे हमारे लिए सब कुछ करते हैं।
जन्मदिन स्पेशल: हर तरफ थी इनके बोल्डनेस की चर्चा
पाकिस्तान के खिलाफ
पाकिस्तान के खिलाफ 2004 और 2006 की दोनी सीरीज में पठान ने शानदार प्रर्दशन किया। उन्होंने सलमान बट्ट, यूनुस खान और मोहम्मद युसुफ को आउट किया था।
कपिल से तुलना
कपिल देव और इरफान पठान की तुलना यूं तो अजीब सी है, लेकिन फिर भी अगर ये तुलना की जाए तो काफी दिलचस्प बातें नजर आती हैं। टेस्ट मैचों में कपिल का औसत 31.5 का है और वन डे उनका औसत 23.79 का है। जबकि इरफान का टेस्ट में औसत 31.57 का और वन डे में 23.39 का रहा है। इसके बावजूद इरफान का करियर कपिल के करियर से कोसों दूर दिखाई पड़ता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yXaKIN
Comments
Post a Comment