sss

; //]]>

भीड़ के सामने सौतेले बेटे से कराया रेप, फिर सिर कलम कर पिया खून - Khabar NonStop

Congo

अफ्रीकी देश कॉन्गो में रेप और हत्या का एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पहले महिला के साथ रेप किया गया और फिर उसका सिर कलम कर दिया गया। महिला पर आरोप था कि उसने सरकार विरोधी विद्रोहियों के एक समूह को ‘वर्जित मछली’ खिलाई थी जिसके बाद उसके साथ ऐसी बर्बरता की गई।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ये वारदात अप्रैल 2017 की है लेकिन उसका विडियो अब वॉट्सऐप पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने अपने रेस्ट्रॉन्ट में विद्रोहियों के एक समूह को मछली परोसा था, जिसे वे ‘वर्जित’ मानते हैं। विद्रोहियों ने महिला के साथ-साथ रेस्ट्रॉन्ट में काम कर रहे उसके सौतेले बेटे को भी इसकी सजा दी। वीडियो में आप देखेंगे की महिला को बालों से पकड़ते हुए घसीटकर एक मंचनुमा चबूतरे पर लाकर उसे नग्न कर दिया गया। इसके बाद उसे अपने सौतेले बेटे के साथ सेक्स के लिए मजबूर किया जाता है। इस दौरान इन दोनों को कोड़ों से भी पीटा गया। सरेआम महिला के रेप के बाद उसे और उसके सौतेले बेटे का सिर कलम कर दिया गया। चश्मदीदों की मानें तो कई विद्रोहियों ने महिला और उसके सौतेले बेटे की हत्या के बाद उनका खून पीया और कई लोगों ने दोनों के कटे हुए सिर के साथ फोटो भी लिए। हैवानियत के इस नंगे नाच को वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा लेकिन किसी ने उनका विरोध नहीं किया। इसके बाद दोनों की लाशों को प्रदर्शनी के तौर पर 2 दिनों के लिए छोड़ दिया गया।

विद्रोही सरकार के खिलाफ युद्ध जारी

दरअसल, कॉन्गो में कमुइना सापु विद्रोही सरकार के खिलाफ हथियारबंद जंग लड़ रहे हैं। इस हैवानियत को इन्हीं विद्रोहियों ने अंजाम दिया था और अभी भी कॉन्गो में विद्रोही सरकार के खिलाफ युद्ध जारी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hBkoq6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop