छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को किया गिरफ्तार - Khabar NonStop
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यूपी पुलिस के सहयोग से विनोद वर्मा को उनके गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में रखा है। दरअसल वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य विनोद वर्मा को पुलिस ने एक सीडी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ की हर पंचायत जुड़ेगी राजधानी से, केन्द्रीय मंत्री पहुंचे रायपुर
ये है मामला
छत्तीसगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार विनोद वर्मा को एक सीडी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज ने 26 अक्टूबर को रायपुर के पंडरी थाने में फ़ोन पर धमकी दिए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने कहा था कि उन्हीनें फ़ोन पर धमकी दी गयी है कि तुम्हारे आका का अश्लील विडियो हमारे पास है। शिकायतकर्ता प्रकाश बजाज के मुताबिक उनसे इसके लिए पैसे की मांग की गयी थी और पैसा न देने पर सीडी को सार्वजानिक कर इज्जत मिट्टी में मिलाने की धमकी दी गयी थी। पुलिस ने उक्त शिकायत पर अपराध क्रमांक 340/17 384,507 भादंवि के तहत मामला दर्ज किया और इस पुरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की जांच में दिल्ली का एक व्यक्ति हाथ लगा। इसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि विनोद वर्मा नामक एक शख्स ने 1000 सीडी बनवाने का आर्डर दिया है। इसी विडियो संचालक की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने विनोद वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस को विनोद वर्मा के पास से 500 सीडी और पेन ड्राइव मिली है। पुलिस ने उनका एक लैपटॉप और एक डायरी भी जब्त कर ली है। उन्हें दिल्ली के कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया जायेगा।
63 पाकिस्तानियों को मिली हिंदुस्तान की नागरिकता
शुक्रवार को हो सकती थी सीडी सार्वजानिक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य विनोद वर्मा शुक्रवार को रायपुर आने वाले थे। पुलिस का कहना है कि वर्मा यहाँ पास सीडी के साथ आने वाले थे, लिहाजा इस बात की आशंका थी कि वे यहाँ पर सीडी भी जारी कर सकते थे। ऐसा कुछ हो पाता उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक वकील ओमवीर सिंह और अमित यादव थाने पहुंच चुके हैं।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन
पीपीसी अध्यक्ष ने गिरफ़्तारी की निंदा की
छत्तीसगढ़ पीपीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस कर वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा की गिरफ़्तारी की निंदा की। उन्होनें इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार को जमकर कोसा। उन्होनें मीडिया से बताया कि यह सीडी सरकार के एक कद्दावर मंत्री की है। इसी वजह से पुलिस ने पत्रकार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होनें इस सीडी की जांच की मांग की है। वहीं जानकारी मिली है कि विनोद वर्मा भूपेश बघेल का सोशल मीडिया कैम्पेन चला रहे थे।
पुलिस ने कोर्ट के चपरासी के पास से बरामद की पिस्टल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yVaLga
Comments
Post a Comment