sss

; //]]>

‘जब वी मेट’ में करना चाहता हूं बदलाव’- इम्तियाज अली - Khabar NonStop

jab we met
मुंबई। डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ को दर्शक बॉलीवुड की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक का दर्जा देते रहे हैं। लेकिन इस फिल्म के डायरेक्टर का मानना है कि वह आज के दौर में इस फिल्म में कुछ बदलाव करना पसंद करेंगे। गौरतलब है कि आदित्य कश्यप के किरदार में शाहिद कपूर का खामोश रहने वाले अंदाज और गीत ढ़िल्लन के किरदार में करीना कपूर के बेहद बोलने वाले अंदाज को दर्शकों ने काफी सराहा था।

Thugs of Hindostan के डायरेक्टर ने कहा, ‘सेट पर अमिताभ, आमिर का फैन नहीं हूँ’

बहरहाल फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली का कहना है कि वह फिल्म में क्या बदलाव करना चाहेंगे इसका खुलासा वह नहीं करेंगे क्योंकि यह फिल्म अब भी दर्शकों को काफी पसंद है। इसी कड़ी में अली ने आगे बताया, ‘ बहुत सी चीजें हैं जो मैं फिल्म में बदलना चाहूंगा। इस फिल्म को बने हुए 10 साल बीत चुके हैं और दर्शक अब भी इसे पसंद करते हैं। मैं अपने विचार छोड़ देता हूं वरना प्रशंसक मुझे इसके लिए पीटेंगे।’

jab we met

आपको बता दें फिल्म ‘जब वी मेट’ आज से 10 साल पहले यानी साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस करीना कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी और आज भी लोग इस फिल्म को खुशी के साथ देखते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xXqRBK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop