व्रत में बनाएं ये छोटे-छोटे चटपटे पकौड़े - Khabar NonStop
ये फलाहारी पकौडे़ हैं इसलिये इसमें सादा नमक की जगह सेंधा नमक पड़ेगा और मसले नहीं पड़ेंगे। हांलाकि आप चाहें तो अमचूर पावडर और लाल मिर्च पावडर मिला सकती हैं।
सामग्री
3 से 4 मध्यम आलू 5 चम्मच कुट्टू का आटा 1 हरी मिर्च 1 चम्मच अनारदाना 1/2 टी स्पून जीरा पावडर 1 कप पानी तेल- तलने के लिये सेंधा नमक, जरुरत अनुसार पकौड़ा बनाने की
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप उबले आलू को छील लें और उसे छोटे पीस में काट लें। फि उसमें कुट्टू का आटा मिक्स करें। फिर इसमें बाकी के अन्य चीज़े भी मिलाएं। थोड़ा सा पानी डालें और एक गाढा पेस्ट तैयार करें। यह पेस्ट इडली के घोल से थोड़ा और ज्यादा गाढा होना चाहिये। अब इस पेस्ट को हाथ में ले कर उसको पकौडे़ जैसा शेप दें और फिर गरम तेल में तल लें। इसे तब तक फ्राई करें जब तक कि यह गोल्डन और क्रिस्पी ना हो जाए। फिर पकौड़ों को नैप्किन पेपर पर निकालें और दही के साथ सर्व करें।
मैगी मसाला अब बाहर से नहीं घर पर बनाएं
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ibJSKL
Comments
Post a Comment