गुजरात: बिलकिस बानो गैंगरेप में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट - Khabar NonStop
गुजरात। सुप्रीम कोर्ट ने आज गुजरात सरकार से सवाल किया है, कि बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में दोषी करार दिये गये पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कोई विभागीय कार्रवाई की गई है।
BJP ज्वाइन करने वाले निखिल सवानी ने छोड़ी पार्टी
4 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट दर्ज
सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट चार सप्ताह के अंदर देने को कहा है। कोर्ट ने सामूहिक बलात्कार पीड़िता को निचली अदालतों द्वारा तय मुआवजा राशि में वृद्धि के लिए अलग से याचिका दायर करने की अनुमति भी दी है।
2002 में हुआ था दंगा
बता दें वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ हुए गैंगरेप के 11 दोषियों को मुंबई हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनायी है। वर्ष 2002 में गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के घर पर हमला हुआ था। उस वक्त बिलकिस के साथ गैंगरेप किया गया था और उनकी दो साल की बेटी सहित परिवार के 14 लोगों की हत्या कर दी गयी थी।
‘कैश बम’ के बाद राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना
19 लोगों पर केस दर्ज
रेप के बाद बिलकिस को भी मरा हुआ समझकर छोड़ दिया गया था। उस वक्त बिलकिस पांच माह की गर्भवती भी थीं। मामले की सुनवाई वर्ष 2005 से शुरू हुई थी। बिलकिस गैंगरेप और हत्या के मामले में 19 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी इसमें कुल छह पुलिसकर्मी शामिल थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xeX8Vp
Comments
Post a Comment