अब भारतीय सेना पहनेगी ये वर्दी… - Khabar NonStop
नई दिल्ली। जल्द ही भारतीय सेना आपको खादी की वर्दी में नज़र आएगी। भारत की तीनों सेना (थल सेना, वायु सेना और नेवी) के जवान और अफसर अब खादी की वर्दी में नज़र आ सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार और खादी ग्रामोद्योग आयोग ने इस सम्बन्ध में काम शुरू कर दिया है। जल्द ही तीनों सेना के अधिकारी और जवान खादी की वर्दी में नज़र आ सकते हैं।
पाक सेना ने एक बार फिर किया सीजफायर उल्लघंन
रक्षा मंत्रालय ने भेजा सैंपल
खादी और ग्रामोद्योग आयोग को रक्षा मंत्रालय ने वर्दी के कुछ सैंपल भेजे हैं। जानकारों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस प्रयास से खादी और ग्रामोद्योग विभाग को नयी दशा और दिशा मिलेगी। माना जा रहा है कि सरकार चाहती है कि सेना के लिए वर्दी का कपड़ा तैयार कर खादी ग्रामोद्योग अपना कारोबार बढ़ाये।
LOC पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम
पहले भी सेना के लिए बनाते थे मोजा
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार के मुताबिक इस सम्बन्ध में आयोगी की बात रक्षा मंत्रालय से चल रही है। वहीं इस पर आयोग के मार्केटिंग इंचार्ज रामनारायण ने बताया कि हम सेना की जरूरतों के हिसाब से आर्डर को पूरा कर सकते हैं। उन्होनें बताया कि जो कपड़ा रक्षा मंत्रालय को वर्दी के लिए चाहिए होगा, वो हम पहले से ही तैयार करते चले आ रहे हैं।
रक्षा मंत्री को दिखाया गया टॉप सीक्रेट न्यूक्लियर बम का बटन
इससे पहले हम सेना के लिए मोजे तैयार करते थे। आज की तारीख में आयोग ओएनजीसी और एनटीपीसी सहित कई बड़े सार्वजिनक उपक्रम के ऑर्डर पूरे कर रहा है। रामनरायण के मुताबिक रक्षा मंत्रालय का ये ऑर्डर मिलने के बाद हम अपने टारगेट 5 हजार करोड़ रुपये को आसानी से छू लेंगे। वहीं कई नई संस्थाओं को मौका मिलेगा।
बड़े हमले की फिराक में थे आतंकी, सेना ने किए ढेर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xD9OVm
Comments
Post a Comment