पीएम समेत राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति करेंगे उत्तराखंड का दौरा - Khabar NonStop
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दौरे के दौरान वे मसूरी स्थित लालबहादुर भारतीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस खबर की पुष्टि की है।
UAPMT में न्यूनतम अंक की बाध्यता समाप्त
आगामी 20 दिन उत्तराखंड में वीआइपी दौरों के हिसाब से खासे अहम रहेंगे। आने वाले दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 सितंबर, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 सितंबर और उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू 3 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है।
उत्तराखंडः परिवहन विभाग में होगी कैशलेस व्यवस्था
देश के बड़े नेताओं के उत्तराखंड दौरे के दृष्टिगत आने वाले दिन शासन और प्रशासन के लिए खासे मशक्कत भरे रहेंगे। बीते दिन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीवीआइपी दौरों के मद्देनजर शासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके अलावे राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gWpk9z
Comments
Post a Comment