sss

; //]]>

चलिए बनाएं भाप वाले मोदक - Khabar NonStop

modakगणेश जी को मोदक बेहद पसंद है और लोगों को भी बहुत पसंद है। तो आज आप सीखें बनाना भाप वाला मोदक।

सामग्री

चावल का आटा- 300 ग्राम गुड- 2 कप नारियल- घिसा 1 कप इलायची- 1 चम्‍मच घी

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप एक कटोरा लें और उसमें थोड़ा सा पानी डालें। इसे उबालें और धीरे धीरे उसमें चावल का आटा मिलाएं। इसे लगातार चलाती रहें जिससे इसमें कोई गांठ ना पड़े। अब इसे थोड़ा ठंडा हो जाने दें और फिर इसे हाथों से गूथ लें। आप हाथों में घी लगा कर भी गूथ सकती हैं। अब एक दूसरे कटोरे में थोड़ा सा पानी डाल कर उसे भी उबालें। फिर इसमें गुड मिलाएं और चलाएं। उसके बाद इसमें इलायची पावडर मिलाएं।

मैगी मसाला अब बाहर से नहीं घर पर बनाएं

अब इसमें घिसा नारियल और गुड मिक्‍स करें। जब मिश्रण गाढा हो जाए, तब इसे ठंडा होने के लिये किनारे रख दें। अब अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और आटे से नींबू के साइज की लोई तोडें। लोई को हल्‍का बेल लें और उसके बीच में तैयार किया गया गुड का मिश्रण भरें। अब मोदक के किनारों को एक साथ मोड़ कर बंद कर दें। आप इससे जितने चाहें उतने मोदक बना सकती हैं। अब प्रेशर कुकर में पानी चढाएं और मोदक को भाप से पकाएं। इसे 10-15 मिनट तक भाप से पकाएं। अब आप इस गरमा-गरम परोसे।

अपने बच्चों को कराएं इस लजीज टेस्ट से रुबरु



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zQmVVy

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop