एक ‘इत्तेफ़ाक’ ने बनाईं करण-शाहरुख के बीच दूरियां - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और फेमस फिल्ममेकर करण जौहर की दोस्ती कितनी गहरी है यह तो सब जानते हैं। लेकिन अब जो खबर हम बताने जा रहे हैं उससे अंदाजा लग जाएगा कि दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। दरअसल इसके पीछे है एक ‘इत्तेफ़ाक’।
‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ खोलेगी हेमा की जिंदगी के कई बड़े राज
बता दें कि ये महज कोई इत्तेफ़ाक नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म है जो इसी साल 3 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और शाहरुख खान की रेड चिलिज प्रोडक्शन हाउस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वहीं इस सबके बीच आश्चर्य की बात यह है कि फिल्म की रिलीज डेट इतनी नजदीक होने के बावजूद भी इस फिल्म का प्रमोशन अभी शुरू नहीं हुआ है। देखा भी जाता है कि करण जौहर अपनी फिल्मों का प्रमोट करने में जी जान लगा देते हैं, तो इस बार ऐसा क्यों नहीं हुआ? अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर की इसी बात से शाहरुख खान नाराज हैं और दोनों में दूरियां बताई जा रही हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zpoqd2
Comments
Post a Comment