बिहारः नाबालिग लड़कियों की शादी करने का ग्राफ बढ़ रहा है - Khabar NonStop
पटना। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दो अक्टूबर को दहेज प्रथा और लड़कियों के बाल विवाह को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया था। लेकिन राज्य सरकार के लिए इसे रोकना अब चुनौती बन गया है।
बिहार में शिक्षा विभाग का कारनामा, कश्मीर भारत में नहीं
दरअसल नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 की रिपोर्ट रिलीज हुई जिसमें बिहार में लड़कियों के कम उम्र में शादी होने की बात सामने आई है । यह आंकड़े बालिका दिवस के पर जारी हुए थे। इस रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बिहार में 20 से 24 वर्ष की शादीशुदा लड़कियों की शादी उनके 18 साल पूरा करने से पहले हो गई थी। बिहार में नाबालिग लड़कियों की शादी करने का ग्राफ बढ़ रहा है। एक रेकॉर्ड के अनुसार यहां 39.1 प्रतिशत लड़कियों की शादी 18 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है।
पटना शहर नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा गांव हैः नीतीश कुमार
वहीं आपको बता दें कि, बिहार के सुपौल जिले में बाल विवाह की दर 56.9 प्रतिशत है और बेगुसराय 53.2 प्रतिशत, जमुई 50.8 प्रतिशत, समस्तीपुर 49.6 प्रतिशत, गया 47.6 प्रतिशत है। बाल विवाह के कारण यहां की लड़कियां 15 से 19 साल की उम्र में मां बन जाती हैं या फिर गर्भवती हो जाती हैं। वहीं इस बाल-विवाह के कारण बिहार में लड़कियां आखिर अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g2vjJ9
Comments
Post a Comment