sss

; //]]>

टेस्‍टी गार्लिक फ्राइड राइस - Khabar NonStop

garlic fried riceयह बिल्कुल जरुरी नहीं है कि फ्राइड राइस हमेशा तीखा और चटपटा ही बने। आप इसे सिंपल और टेस्‍टी तरीके से भी बना सकती हैं। आज हम आपको लंच या डिनर में बनाने के लिये गार्लिक फ्राइड राइस बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी आसानी से बनाया जा सकता है।

सामग्री

चावल- 300 ग्राम, लहसुन- 10 कलियां ,हरी पत्‍तेदार प्‍याज- 2, गाजर- 2 मध्‍यम आकार के, हरी शिमला मिर्च- 1 ,1 ½ चम्‍मच रिफाइंड तेल, 1 चम्‍मच सोया सॉस, 1 चम्‍मच वेनिगर, 1 ½ चम्‍मच नमक, 1 टी स्‍पून वाइट पेपर पावडर

व्रत में बनाएं ये छोटे-छोटे चटपटे पकौड़े

विधि 

सबसे पहले आप चावल को धो कर 10 मिनट के लिये भिगो कर रखें। तब तक के लिये एक पैन में 2 लीटर पानी उबालें। जब पानी उबल जाए, तब उसमें पका हुआ चावल डालें और उसे ¾ तक पकाएं। फिर चावल को छान कर ठंडा होने के लिये एक किनारे प्‍लेट में रख दें। अब गाजर को और शिमला मिर्च को काटें। प्‍याज को बारीकी से काटें और उसके पत्‍तों तथा प्‍याज को अलग अलग रखें। लहसुन को कुचल लें। अब कढाई गरम करें, उसमें लहसुन डाल कर भूरा होने तक सौते करें। फिर उसमें प्‍याज, गाजर और शिमला मिर्च डाल कर 2 मिनट तक चलाएं। फिर चावल, प्‍याज के हरे पत्‍ते, सोया सॉस, वाइट पेपर पावडर, वेनिगर डाल कर हाई फ्लेम पर 3 मिनट तक पकाएं। और गरमा गरम सर्व करें।

चलिए बनाएं भाप वाले मोदक

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hmx8Bq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop