अलीगढ़: सर सयैद खान पर टिप्पणी का विरोध - Khabar NonStop
अलीगढ़ में एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के जन्म दिवस के अवसर पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें देशद्रोही कहे जाने के विरोध में पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने एसपी से हिंदू महासभा के लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एएमयू के संस्थापक सर सयैद अहमद खान के जन्मदिन के अवसर पर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें देशद्रोही कहे जाने के विरोध में पूर्व विधायक जमीरुल्ला अपने समर्थकों के साथ हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी कार्यलय पहुंचे जहां एसएसपी की अनुपस्थिति में कार्य देख रहे एसपी ग्रामीण डॉ० यशवीर सिंह से मुलाकात कर उक्त प्रकरण के संबंध में अवगत करा कर कार्यवाही की मांग की। इस पर एसपी ग्रामीण डॉ० यशवीर सिंह ने सम्बंधित थाना प्रभारी को उक्त प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही का आदेश दिया है। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक जमीरुल्ला खान ने बताया कि एएमयू के संस्थापक सर सयैद खां के ऊपर अशोभनिय टिप्पणी करने वाले हिन्दू महासभा के कार्यकताओं पर कार्यवाही की मांग लेकर एसपी ग्रामीण से मिले है। एसपी ग्रामीण ने हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता एवं पर्यावरण नियंत्रण की शपथ ली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gwHyxL
Comments
Post a Comment