मंत्री की गुंडागर्दी, गांव प्रधान के पति की करदी पिटाई - Khabar NonStop
देवरिया-उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन व मत्स्य राज्य मंत्री के सामने ही उनके समर्थकों ने एक प्रधान पति की पिटाई कर दी। इसका वीडियों वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया है, जबकि राज्य मंत्री ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है।
देवरिया में किराए को लेकर हुई हाथापाई
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के गौरीबाजार ब्लाक के अवधपुर गांव में परशुरराम विश्वकर्मा की कोटे की दुकान थी, करीब पांच महीने पूर्व कोटे की दुकान निरस्त हो गई, कोटेदार के चयन के लिए 28 अक्टूबर को बैठक होनी थी। गांव की ग्राम प्रधान अनीता देवी के पति मुन्नालाल निषाद के अनुसार इस बैठक की सूचना भी गांव में प्रसारित कर दी गई थी। प्रधान पति के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत सचिव अभय सिंह का फोन उनके पास आया और उसने कहा कि मंत्री जी ( पशुधन व मत्स्य राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ) ने कहा है कि कोटेदार के चयन की बैठक आज नहीं होगी, प्रधान पति के अनुसार उस समय दरवाजे पर गांव के कई लोग थे, उन लोगों के साथ मैं राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद से मिलने उनके पास गया । प्रधान पति ने आरोप लगाया कि मैं अपनी बात कह रहा था, उसी बीच राज्य मंत्री मुझे गाली देने लगे, और उनके साथ के देवेन्द्र सिंह व अन्य समर्थकों ने मेरी पिटाई शुरू कर दी। उन लोगों ने पिटाई करते हुए मुझे कमरे से निकाल दिया, इसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया ।
वहीं, इस बाबत मंत्री जी का कहना था कि प्रधान पति मुझसे झगड़ा करने की नीयत से आया था इसीलिए हमारे लोगों ने उसे बाहर कर दिया। हमारे यहाँ कोई पिटाई नहीं हुई है ।
देवरिया: छठ पूजा के लिए सजी दुकानें, महिलाएं उत्साहित
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2icAGpJ
Comments
Post a Comment