सलमान खान और रानी मुखर्जी की होगी वापसी - Khabar NonStop
सलमान खान और रानी मुखर्जी भले ही काफी टाइम से साथ नहीं दिखे लेकिन दोनों का साथ काफी पुराना है। उनकी दोस्ती के बारे में सब जानते हैं। हेलो ब्रदर साल 1999 में दोनों ने साथ काम करने की शुरुआत की थी। उसके बाद एक के बाद एक फिल्मों में नजर आए जैसे कि हर दिल जो प्यार करेगा, कहीं प्यार न हो जाए, चोरी चोरी चुपके चुपके और बाबुल। दोनों ने सावरिया में स्पेशल अपीयरेंस भी किया था।
इस बार सिंह इज किंग के रूप नें नहीं दिखेंगे अक्षय कुमार
सलमान खान और रानी मुखर्जी ने साथ में पिछले करीब दो दशक में आधा दर्जन फिल्मों में काम किया है लेकिन काफी समय से उन्होंने साथ में कोई फिल्म नहीं की है। अब आप एक ही सिनेमाघर में दोनों को देख जरूर सकते हैं।
इंस्टा पर वायरल हुई संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला
क्रिसमस पर दिखेंगे साथ
दरअसल इस साल क्रिसमस के मौके पर ऐसा होगा। जी हां आपको बता दें ख़बर है कि रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म टाइगर ज़िंदा है की रिलीज़ के साथ सिनेमाघरों में अटैच किया जाएगा। ये साल 22 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।
अजय देवगन आ रहे ‘गोलमाल अगेन’ के साथ, जानिए क्या रहेगी कमाई
अगले साल 23 फरवरी को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म हिचकी रिलीज़ होगी। ये एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लेती है। ये दोनों ही फिल्में हिचकी और टाइगर ज़िंदा है यशराज फिल्मस की हैं। रानी मुखर्जी काफी लंबे समय के बाद परदे पर आएंगी और अब ऐसे में यशराज के मालिक और उनके पति आदित्य चोपड़ा को तो अच्छे प्रमोशन का रास्ता ढूँढना ही पड़ेगा।
पद्मावती की रंगोली खराब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, दीपिका ने ट्वीट कर जताई थी नाराजगी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zqDbvw
Comments
Post a Comment