हांजीपोरा में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला - Khabar NonStop
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के दम्हाल हांजीपोरा में एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
“आम जनता से इज्जत से पेश आएं अधिकारी”
तीन दिन पहले हिज्ब कमांडर रियाज नायकू ने कश्मीर के पुलिस और सुरक्षाबलों के खिलाफ अपने हमलों में तेजी लाने की धमकी दी थी। इस दौरान बीते बुधवार को शोपियां में एक पुलिस कांस्टेबल को आतंकियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था। वहीं जानकारी के मुताबिक कुलगाम में गुरुवार को शाम में आतंकियों ने दम्हाल हांजीपोरा में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। ग्रेनेड पुलिस थाने के परिसर में गिरा और जोरदार धमाके के साथ फटा। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
आतंकियों के परिवारों को ना बनाए निशानाः महबूबा मुफ्ती
धमाके के बाद पुलिस थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने फौरन अपनी पोजिशन ले ली, लेकिन आतंकी ग्रेनेट फेंक के फरार हो गए। इसके बाद मौके पर सीआरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gKrZWZ
Comments
Post a Comment