घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या - Khabar NonStop
मऊ। मऊ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल मामला थाना रानीपुर क्षेत्र के नगपुरा गांव का है, जहां देर रात एक बजुर्ग व्यक्ति को घर के बाहर सोते समय कुछ बदमाशो ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश आराम से मौके से फरार हो गए| सुबह होते ही परिजनों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया तो पुरे परिवार में कोहराम मच गया।
देखते ही देखते पूरे गांव वाले जुट गए और पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है |
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yYjE9y
Comments
Post a Comment